Ayurvedic upchar

 

Joint pain, arthritis, rheumatism, gout, sciatica, paralysis and bone weakness


* बहुत से व्यक्ति जॉइन्ट पैन, गठिया, संधिवात, आमवात, वातरक्त, साइटिका, लकवा और हड्डियों की कमजोरी आदि के लिए शक्तिशाली योग बनाए और लाभ प्राप्त करें।*


🔹 वृहद वात चिंतामणि रस - 500 mg

🔹 शुद्ध कुचला चूर्ण - 500 mg

🔹 महायोगराज गुग्गुलु - 20 ग्राम

🔹 लक्षादी गुग्गुलु - 15 ग्राम

🔹 त्रयोदशांग गुग्गुलु - 15 ग्राम

🔹 अभ्रक भस्म (शतपुटी) - 3 ग्राम

🔹 गोदंती भस्म - 3 ग्राम

🔹 शुद्ध शिलाजीत - 5 ग्राम

🔹 अश्वगंधा चूर्ण - 10 ग्राम

🔹 गिलोय सत्व - 5 ग्राम

🔹समीर पन्नग रस 500mg

🔹रासना चुर्ण 5ग्राम 

🔹शंख भस्म 5ग्राम 


👉 सभी औषधियों को अच्छी तरह पीसकर महीन चूर्ण बना लें और एकसार कर लें।


👉 इसे कांच या मिट्टी के पात्र में सुरक्षित रखें।


👉 छोटे 250 mg (2 रत्ती) की गोलियां बना सकते हैं या चूर्ण रूप में भी रख सकते हैं।


*💊 सेवन विधि*


🔸 1 गोली (250 mg) सुबह-शाम, भोजन के बाद गुनगुने दूध या गर्म पानी के साथ लें।


🔸 तीव्र दर्द में – साथ में अश्वगंधा अर्क 10 ml और दशमूलारिष्ट 10 ml लें।


🔸 अधिक वात विकार या सूजन हो तो – इसे रास्नादी क्वाथ 20 ml के साथ लें।


*🌿 औषधि के लाभ*


✅ गठिया, संधिवात, आमवात, वातरक्त, साइटिका, लकवा और हड्डियों की कमजोरी में अत्यंत प्रभावी।


✅ वात दोष का शमन कर जोड़ों की सूजन व दर्द को कम करता है।


✅ तंत्रिका तंत्र को बलवान बनाकर शरीर में ताकत लाता है।


✅ अस्थि मज्जा को पोषण देकर हड्डियों को मजबूत करता है।


*⚠️ सावधानियां और निषेध*


🔴 किसे नहीं लेनी चाहिए?

❌ गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं – कुचला व अन्य भस्मयुक्त औषधियां गर्भ पर प्रभाव डाल सकती हैं।


❌ हृदय रोगी और उच्च रक्तचाप (BP) के मरीज – वृहद वात चिंतामणि रस और शिलाजीत BP को प्रभावित कर सकते हैं।


❌ अत्यधिक गर्म प्रकृति वाले व्यक्ति – जिन्हें पहले से ही शरीर में जलन, अत्यधिक गर्मी, या पित्त दोष की समस्या है।


❌ गंभीर जिगर (लीवर) व गुर्दे (किडनी) की समस्या वाले व्यक्ति – शुद्ध कुचला व धातु भस्म यकृत व वृक्क पर प्रभाव डाल सकती हैं।


❌ 12 वर्ष से छोटे बच्चों के लिए नहीं – उनकी पाचन अग्नि और शरीर पर इसका प्रभाव अधिक हो सकता है।


*📌 परहेज*


 *खाने में ध्यान दें:*


❌ खट्टे, तले-भुने और ठंडी चीजों से बचें।


❌ अधिक ठंडी हवा या ठंडे पानी से स्नान न करें।


❌ अत्यधिक शारीरिक परिश्रम से बचें।cp


✔️ ताजा, सुपाच्य और वातहर भोजन करें (उड़द दाल, बासी भोजन, फास्ट फूड न लें)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बाल झड़ने के कारण और आयुर्वेदिक हर्बल उपचार Hair loss causes and ayurvedic herbal treatment

Pain: कारण, सावधानियाँ और आयुर्वेदिक उपचार" "कमर दर्द से राहत कैसे पाएं? जानिए सम्पूर्ण समाधान"

आयुर्वेद ज़्यादा तेल से तौबा Why does Ayurveda say to avoid excess oil?Where there is moderation, there is health -